Top News

श्रमजीवी पत्रकार कल्याण समिति समाजसेवियों ने ग्रामीणों को सेनेटाइजर बाँट बताये तोर तरीके।

रिपोर्ट:-महेन्द्र सिंह जालौन
शिफा हर्बल हेल्थ सेंटर की तरफ से  निर्मित सैनिटाइजर और मास्क तैयार किए गए
जालौन  दमरास में पत्रकारों व समाजसेवियों ने ग्रामीणों को मास्क व सेनेटाइजर बांटे और उन्हें हाथ सेनेटाइज करने का तरीका भी बताया ।
आज सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम दमरास में समाजसेवी कंचन ने पत्रकार डॉ डी डी खान महेन्द्र कुमार सौरभ त्यागी के साथ कई लोगों ने मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों को मास्क दिए ।वही डॉ खान ने लोंगो को जागरूक करते हुए सभी के हाथों को सेनेटाइज करवाते हुए उन्हें हाथों को धोने का तरीका बताया और सभी लोगों को समझाया कि इस भयंकर बीमारी से कैसे बचें पत्रकार सौरभ त्यागी ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि आप लोग इस बीमारी से बचने के लिए घर पर ही रहे और आपसी दूरी को बनाये रखे तथा देश मे फैली हुई बीमारी से लड़ रहे कोरोना यौद्धाओं का सम्मान करें ।यदि कोई पत्रकार ,पुलिस , डॉक्टर ,आपके आस पास रहता है या आप उसको जानते हो तो उनसे फोन पर साहस बंधाते रहे जिससे उस यौद्धा के अन्दर हिम्मत बनी रहे कि हमारे साथ पूरा देश खड़ा है ।पत्रकार महेंद्र सिंह ने कहा कि यदि कोई भी आपके गांव में बाहरी व्यक्ति आता है तो उसकी सूचना तुरंत पास के अधिकारियों को दे और मुझे सूचित करें ।या उसकी जांच होने के बाद ही गांव में आने दे  ।
समाजसेवी कंचन ने कहा कि हमारे गांव में आधे से ज्यादा गरीब परिवार रहते है जिनकी मदद हमसभी लोगों ने मास्क व सेनेटाइजर बाँट कर की । और अभी हमारी टीम इन लोगों की मदद करती रहेगी । 

डॉक्टर डी डी खान पत्रकार ने बताया किसी को खांसी जुकाम बुखार या अधिक छीके आ रही हैं तो तुरंत सरकारी अस्पताल से संपर्क करें यह हमारी टीम मीडिया से संपर्क करें इसमें देर ना करें

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم