उत्तरप्रदेश न्यूज़21 समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी
औरेया । मंगलवार को थाना फफूँद में क्षेत्राधिकारी अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय, समस्त थाना स्टॉप व सम्भ्रांत लोगों द्वारा निरीक्षक स्व0 संजीव सिंह राठौर की आत्मा की शान्ति हेतु मौन धारण किया गया तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अश्रुपूर्ण श्रधांजलि दी गई। मालूम हो कि दो दिन पूर्व फफूंद इंस्पेक्टर को गले मे दिक्कत होने के कारण दिबियापुर केएमसी में आये थे और ऑपरेशन होने के बाद उनकी हालत बिगड़ गयी थी तभी तुरन्त उनको दिबियापुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला कानपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था जिससे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी और उनका शव पुलिस लाइन के बाद कानपुर स्थित आवास पर ले जाया गया जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया और सीओ अजीतमल व एसपी औरेया के पीआरओ ने कंधा देकर भैरवघाट पर परिजनों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया था ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know