सम्मान पाकर दिबियापुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल बोले:जनता की सेवा ही हमारा धर्म है*
अमित चतुर्वेदी औरैया
औरैया:वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बचाव हेतु सरकार के निर्देशों का पालन कराने व आम जनता की तन मन धन से सेवा करने वाले प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर विनोद कुमार शुक्ला, उ0नि0 श्री मोहम्मद शाकिर व समस्त स्टाफ को पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर द्वारा तिलक लगाकर व
प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया,इस मौके पर सम्मानित दिबियापुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि हम जनता की सेवा के लिए तैनात किए गए हैं,जनता की सेवा ही हमारा धर्म है,उन्होंने पीबीआरपी एकेडमी के स्टाफ का आभार जताया।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know