Top News

औरैया के कस्बा खानपुर व दयालपुर को रेड जोन घोषित किया गया


जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा व पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने पुलिस बल के साथ मार्च कर कस्बा वासियों को घरों में ही रहने की दी कड़ी चेतावनी*
● *चप्पे-चप्पे पर पुलिस व ड्रोन का पहरा लगा*
घनश्याम सिंह। समाचार सम्पादक
औरैया: जमातियों के संपर्क के चलते कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप की संवेदनशीलता के मद्देनजर औरैया के कस्बा खानपुर व  दयालपुर को जिला प्रशासन ने रेड जोन घोषित कर दिया है।।
कस्बा खानपुर,दय़ालपुर को सेनिटाइज कर ड्रोन कैमरे से निगरानी व वीडियोग्राफी की जा रही है,दोनों कस्बों को रेडजोन घोषित किये जाने पर  जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक  सुश्री सुनीति,अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित द्वारा भारी पुलिस बल के साथ दोनों नगरों का मार्च कर वहां के निवासियों को घर पर ही रहने के सख्त निर्देश दिए,इस दौरान कुछ मकानों की छत पर चहल कदमी करने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी,इस मौके पर उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये,उन्होंने लोगों से अपील की कि आपस में सामाजिक दूरी बनाये, अपरिहार्य स्थिति में बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग अवश्य करें, अनावश्यक घरों से बाहर या छतों पर न निकले लॉंक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करने में औरैया प्रशासन का सहयोग करें,उन्होंने लॉक डौंक  उल्लंघन करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की चेतावनी दोहराई।।
फ़ोटो-1 पुलिस बल के साथ मार्च कर चेतावनी देती पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी
        2-निगरानी में लगा ड्रोन कैमरा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم