Top News

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बेला क्षेत्र की आशाओं की बैठक

उत्तरप्रदेश न्यूज21(औरैया)
बेला-आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पर  कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए  बेला क्षेत्र की आशाओं की बैठक हुयी। बैठक में डा श्याम नरेश दुबे कहा कि संकट के इस समय में गांवों को सुरक्षित रखने में आशा बहुओं की विशेष भूमिका है सभी आशाओं को को गांव में बाहर से आए लोगों पर विशेष नजर रखना चाहिए। उन्होंने ने सभी को पिछले पन्द्रह दिन पूर्व बाहर से आए लोगों का पुनः सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।तथा किसी भी संदिग्ध की सूचना तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला या अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना को दें। उन्होंने आशा बहुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर कार्य करें यदि कोई अराजकतत्व उनके कार्य में व्यवधान उत्पन्न करे तो इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें जिससे व्यवधान डालने वाले के विरुद्ध कडी कानूनी कार्यवाही करवायी जा सके।
बैठक में डा राम गोविंद मिश्रा,श्री प्रभात अवस्थी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, श्री विवेक पाण्डेय, श्री सुखवीर सिंह चौहान, श्री संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم