घनश्याम सिंह समाचार संपादक
औरैया:दिबियापुर क्षेत्र के कस्बा रामगढ़ के मजरों में समाज सेवी राजीव आर्या व अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश शाक्य द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया।
कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी आज समूचे विश्व में फैली हुई है।जिसने पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया है।जहां प्रतिदिन लोग इस बीमारी की चपेट में आकर दम तोड़ रहे हैं व प्रतिदिन हजारों लोग उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं,कोरोना से बचने की लिए सबसे बड़ा उपाय जागरूकता है वहीं बचाव के रूप में सेनेटाइजर, मास्क, हैंडवॉश वितरण सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं।इन कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवी राजीव आर्या व अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश शाक्य द्वारा प्रथम चरण में ग्राम पंचायत हरचंदपुर के मजरा सरायपुख्ता, शंकरपुर, पुर्वा दीना,कमण्डला पुर, पुर्वा माधौसिंह, आदि गांवों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया,उन्हीने बताया कि पंचायत के प्रत्येक मजरों में चार चरणों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जाएगा, समाज सेवियों के द्वारा गरीब असहाय, लोगों को भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हम इस त्रासदी, महामारी से लड़ने के लिए तन मन और धन के साथ सरकार के साथ हैं।साथ क्षेत्र की जनता के उपचार तथा लॉकडाउन की स्थिति में हर सम्भव मदद करने को तैयार है।
फोटो-सेनेटाइजर का छिड़काव करवाते समाज सेवी राजीव आर्या व अखिलेश शाक्य
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know