Top News

जालौन एक ऐसा जिला जहाँ से आई ऐसी तसवीरें.

उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन
जालौन 
उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला है जालौन  जहाँ पर अभी तक कोई कोरोना से प्रभावित नही है ।
लेकिन ऐसी तसवीरें देखकर रूह कांप जाती है । 
जहाँ एक ओर सरकार सोशल डिस्टेंस पर जोर दे रही है जिससे कोरोना जैसी महामारी से निजात पाया जा सके । वहीं कुछ लोग इसकी धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे है ।
मामला जालौन जिले के कस्वा मदारीपुर का है ।
यहाँ पर आर्यावर्त बैंक की शाखा है । पर यहाँ सोशल डिस्टेंस के लिए बैंक कर्मचारियों के द्वारा न तो गोले दिखाई देते हैं और न ही 1मीटर की दूरी । आम जनता अपना पैसा निकालने के लिए एक दूसरे के पास ऐसे खड़ी है जैसे कोई बीमारी ही न हो इस देश मे ।
कुछ लोगों ने इस बात का जिक्र बैंक बालो से किया तो बैंक वालों ने कहा लोग पैसा निकालने आएंगे तो भीड़ तो होगी ही ।
अब देखते है कि प्रशासन इस बैंक पर हो रही भीड़ भाड़ का क्या समाधान निकालती है । आमजनता क्यों नही समझ रही है  कोरोना वायरस को गंभीरता से।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم