Top News

हॉर्न ओके प्लीज प्रतिभा मंच कोरोना के चलते हुआ ऑनलाइन*

दिबियापुर । लोगो को उनकी प्रतिभा का मंच देने वाला हॉर्न ओके प्लीज मंच लोकडौन के चलते अब ऑनलाइन मंच दे कर लोगो को उनकी प्रतिभा तरासने के लिए अब ऑनलाइन कॉम्पटीशन शुरू हुआ , इस प्रतियोगता में देश के बहुत से हिस्से से भाग लिया जिसमे लोगो ने शायरी , कविता , संगीत , कहानी , जादू , कॉमेडी , कला जैसी प्रीतिभा दिखायी , इस ऑनलाइन प्रतियोगता में जज के तौर पर रेडियो जगत की हस्ती आर जे शालिनी सिंह , आर जे ताशी , डायरेक्टर एस एस राजा और मशहूर शायर अमित हर्ष जी भी जुड़े। हॉर्न ओके प्लीज के संस्थापक सदस्य देवेश सावित्री देवी राजपूत व अभय दुबे ने बताया कि उनका मंच बहुत सी जगह इस तरह का आयोजन करवाता है पर इस बार लोकडौन के चलते इस मंच को ऑनलाइन लाये , ताकि लोगो की प्रतिभा घर बैठे भी लोगो के सामने आ सके और उनके अंदर एक जोश बना रहे टीम के सदस्य में सौरभ जायसवाल , शुभम सिंह , शालिनी दुबे भी इस मे जुड़े । देवेश से हुई बात चीत में बताया कि सभी जो भी इस प्रतियोगता के विजेता होंगे उन सब को हॉर्न ओके प्लीज के बनने वाली शार्ट मूवी में मौका मिलेगा जो कोरोना से जुड़ी हुई कहानी होगी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم