Top News

असफलता ही सफलता का मुख्य रहस्य का कारण बनती है

असफलता ही सफलता का मुख्य रहस्य का कारण बनती है

संपादकीय-अनुराग सिंह

आप को हर समय सफलता की उम्मीद होना निराशा का एक बड़ा कारण है। आप जो नौकरी मेंरिश्तों मेंआश्वासनों मेंनिश्चितता चाहते हैंअसफलता उसका एक आयाम है। जैसे सफलता याद रखने चाहते हैंवैसे ही आप को कुछ असफलताओं को भी याद रखना चाहिए।जीवन में असफलताहमें सफलता से ज़यादा मिलती है। कौन ऐसा 'सफलव्यक्ति है जिसने असफलता और तिरस्कार नहीं झेला होगा! जिनको हम दुनिया के सफल व्यक्ति मानते हैंउनकी कहानी भी रिजेक्शन और असफल प्रयास की बुनियाद पर खड़ी होती है। फिल्म इंडस्ट्रीज से लेकर प्रशासनिक सेवा में सफल रहे लोगों ने असफ़लता का सामना किया है।

सदी के महान नायक, अमिताभ बच्चन जिन दिनों मुंबई (बम्बई) की फ़िल्मी दुनिया में काम ढूंढ रहे थेउनकी आवाज रेडियो के लिए 'उपयुक्त 'नहीं पाई गई थी। जब अमिताभ बच्चन ने एबीसीएल  बनाया तो उनकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली और फिर 'कौन बनेगा करोड़पतिसे वह टीवी की दुनिया में आये और लोगों के दिलों पर छा गए। ऐसे ही प्रतिभावान गायक कैलाश खेर की आवाजशुरुआत के दिनों मेंफिल्मों में गाने के लायक नहीं समझी गई थी। मोहमद रफ़ी को भी स्टेशन पर रातें गुज़ारनी पड़ी थीं।

सिविल सेवा की परीक्षा में इंटरव्यू देने के बाद भी सफल नहीं हुए हमारे कुछ दोस्तों नेदूसरे छात्रों की मदद कीउनको गाइड किया और उनकी सफलता में अपनी सफलता देखी।हमें जब भी कोई बड़ी निराशा होती हैहम सोचते हैं ऐसा हमारे ही साथ हुआ हैजबकि ऐसी बात नहीं है। आप लोगों के जीवन में झांक कर देखेंजो लोग आपको ज़्यादा खुश दिखते हैंउनसे बात कर के हमको पता चलेगाउन्होंने कितने पापड़ बेले हैं! तो ये रिजेक्शनहम को और रचनात्मक होनेऊर्जावान होने और बड़े कैनवास परकाम करने के लिए प्रेरित करता है। जिसने असफलता को महूसस किया हैजो रिजेक्शन को याद रखता हैवो अक्सर दूसरों की इज्जत और मदद ज्यादा करता है। दूसरों को अपना दुःख बताने की बजाएउनकी बातें सुनता हैहौसला देता है कि- 'सब ठीक हो जायेगा'! हर एक चीज में कुछ सकारात्मक ढूंढने से नकारत्मकता से बचा जा सकता है।जोहान्स हौसोफोरप्रिंसटोन यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान और पब्लिक अफेयर्स के प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी कुछ असफलताओं का जिक्रअपनी उपलब्धियों के साथ किया। उनका 'सी वी ऑफ़ फेलियरकाफी चर्चा में आया। उन्होंने सफलता और असफलता के बीच एक संतुलन बनाने के अलावालोगों को एक दूसरा नजरिया देने के क्रम में अपने सीवी मेंएक क्रम से असफलता और रिजेक्शन को दर्ज़ किया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया कि लोग समझ सकें कि उनको भी आसानी से कोई सफलता नहीं मिली है। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم