ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी /उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21जालौन
एक ओर जहां सरकार ने पूरे देश में 21 दिन तक सम्पूर्ण लाक डाउन कर लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है,तो वहीं दूसरी ओर चोरी करने वाले अपनी सक्रियता दर्ज कराने लगे हैं,,कुछ दिन पहले जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान को निशाना बना कर करीब तीन हजार रुपए और दस हजार रुपए का सामान पार कर दिया था,तो वहीं आज फिर नगर क्षेत्र जालौन में एक बेकरी में ताले चटकाकर उसमें रखा गैस सिलेंडर और एक टेलीविजन पार कर दिया है,संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के जालौन नगर क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना में स्थित एक बिस्कुट बेकरी के ताले चटकाकर एक सिलेंडर और एक टी वी पार कर दी,पड़ोसियों से मिली जानकारी के बाद बेकरी पहुंचे मालिक ने पुलिस को दी सूचना,,,,,
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है|
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know