Top News

भाजपा सांसद सुबृत पाठक पर समर्थकों सहित सदर तहसीलदार अरविन्द कुमार ने लगाया मारपीट का आरोप।।

कन्नौज-भाजपा सांसद सुबृत पाठक पर समर्थकों सहित सदर तहसीलदार अरविन्द कुमार ने लगाया मारपीट का आरोप।।
व्यूरोचीफ-विनीत अबस्थी कन्नौज
कन्नौज सदर तहसीलदार अरविन्द कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि सांसद सुबृत पाठक ने फोन पर कहा कि हमने एक लिस्ट भेजी है उन लोगों को राशन वितरण कराने की बात कही तो मैंने नायब तहसीलदार के द्वारा सभी को राशन बांटे जाने कीने बात कही इस पर सांसद जी भड़क गए और फोन पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कहा कि मैं तहसील मे ही आता हूं, इसकी सूचना मैंने जिलाधिकारी राकेश मिश्रा को बताया तो जिलाधिकारी जी ने आफिस से चले जाने को कहा जिस पर हम आफिस से अपने घर चले गए, थोड़ी ही देर में सांसद सुबृत पाठक अपने साथ लगभग दो दर्जन समर्थकों के साथ आए और हमारा गेट खटखटाने लगे और जैसे ही हम बाहर आए तो सांसद जी हमें लात घूंसो से मारने लगे ये देख इनके समर्थकों ने भी मारा, शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई तो सांसद जी अपने समर्थकों के साथ चले गए। मौके पर आलाधिकारी पहुंचे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी राकेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم