उत्तर प्रदेश न्यूज़21/बेला-औरैया
●जानकारी पाकर दिल्ली में फंसे महिला के पति ने थानाध्यक्ष को फोन कर जताया आभार
औरैया: लॉक डाउन के चलते मेहनत मजदूरी करने दिल्ली गए युवक की पत्नी की पुकार पर फ़रिश्ता बनकर पंहुचे बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने महिला को भोजन सामग्री प्रदान की।।
प्राप्त विवरण के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के ग्राम छहरी निवासी रामू पुत्र लाखन सिंह मेहनत मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली गया था,जंहा वह लॉक डाउन के चक्कर में फंसकर घर नहीं आ पाया जिससे उसकी पत्नी के सामने रोज़ी-रोटी का संकट छा गया, जिससे उसका धैर्य टूट गया तो उसने फोन करके अपनी आप बीती बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव को बताई,इस पर थानाध्यक्ष फ़रिश्ता बनकर ग्राम छहरी पंहुचे और महिला को राशन प्रदान किया,जब यह जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने बेला थानाध्यक्ष को फोन कर आभार जताया।।
फ़ोटो:महिला को भोजन सामग्री प्रदान करते बेला थानाध्यक्ष
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know