उत्तरप्रदेश न्यूज़21(दिबियापुर)
दिबियापुर:क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर स्थित सहकारी संघ पर सरकारी गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया।
सहकारी संघ हरचंदपुर स्थित सरकारी क्रय केंद्र का शुभारंभ हरचंदपुर के प्रधान पति राजू दुबे व संघ के अध्यक्ष अजयपाल सिंह कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।उद्घाटन के दौरान सबसे पहले हरचंदपुर निवासी किसान नितिन सिंह कुशवाहा द्वारा 90.5 कुन्तल गेंहू लाकर बेचा गया,इस मौके पर क्रय केंद्र के सचिव अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि क्रय केंद्र पर 1925 रुपये प्रति कुन्तल खरीदा जएगा और जिन किसानों के रजिस्ट्रेशन नही है उन किसानों का तत्काल क्रय केंद्र पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।किसानों की फसल का दाम 72 घण्टे के अंदर सीधे किसान के खाते में भेजा जाएगा।इससे पहले संघ के सचिव अवधेश सिंह भदौरिया के द्वारा मुख्य अतिथि प्रधान पति राजू दुबे का बैज लगाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष शमसेर सिंह पुत्तन मिश्रा,राम कुमार सक्सेना, निक्की दुबे नरेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो।मुख्य अतिथि का स्वागत करते सचिव अवधेश सिंह भदौरिया
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know