Top News

आयुष मंत्रालय की एड़वायजरी का पालन करें छात्र छात्राएँ :ड़ां ए पी सिंह

रिपोर्टर-धर्मेंन्द्र यादव /उत्तर प्रदेश न्यूज 21कंचौसी /औरैया
मानस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य  ड़ां ए पी सिंह ने कोरोना माहमारी और इससे बचाव के लिये सरकार द्वारा जारी किए गए लाकड़ाउन 2 पर सभी अभिभावकों छात्र छात्राओं से आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन कर घरों में सुरक्षित रहने की पुनः अपील की है।
प्रधानाचार्य ड़ां ए पी सिंह ने कहा कि सभी अभिभावक व छात्र कोरोना से बचाव के लिए अपने  एन्ड़्रायड़ मोबाइल पर 'आरोग्य सेतु एप 'डाउनलोड कर इसकी सूचना 9758837519 अवश्य दें।
उन्होंने ने कोरोना से बचाव के लिये सभी लोगों से कहा कि दिन भर में कम से कम चार गिलास गर्म पानी  पियें। इसके साथ ही संतरा,पपीता,आदि मौसमी फलों के  साथ नीबू,अदरक,धनिया लहसुन,पालक,चुकन्दर,तुलसी ज़ीरा,हल्दी का सेवन कर हल्दी मिला दूध अवश्य पिए।और घर पर काढ़ा बनाने के लिए तुलसी दालचीनी कालीमिर्च सूखी अदरक मुनक़्का डाल कर धीमी आंच पर उवालें और स्वाद अनुसार गुड़ मिलाकर तैयार काढ़ा को पियें।और प्रतिदिन तीस मिनट योग व्यायाम करके उपरोक्त चीज़ों का सेवन करें  जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। और धूम्रपान नशा कतई न करें।
प्रधानाचार्य ड़ां सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने आसपास व घरों को साफ़ सुथरा रखें। हाथों को साबुन सैनिटाईजर से साफ़ करते रहे।एक दूसरे से शारीरिक दूरी बना कर मास्क और गमझे का प्रयोग करें। खांसी जुखाम छीक आने पर रुमाल या टिशू का प्रयोग करें और हाथों से इधर उधर न छूएं और हाथों साफ़ करते रहें। अनावश्यक बाहर घूमने से बचे।प्रधानाचार्य श्री सिंह ने लाकड़ाउन 2 का पूर्ण रूप से पालन का आह्वान करते कहा कि "मानवता फिर मुस्करायेगी,संकल्प की टहनियों पर सफलता के फूल फिर खिलेगें" अत:हम और आप घर में सुरक्षित रहकर कोरोना योद्धाओं की मंगल कामना करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم