रिप्रोर्ट :धर्मेन्द्र यादव। उत्तर प्रदेश 21न्यूज
कंचौसी/औरैया
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सोमबार की सुबह माल गाड़ी की चपेट में आने से कस्बा के ढिकियापुर डेरा जोगी निवासी एक युवक का पैर कट गया। जिससे गंभीर रूप से घायल युवक
को जानकारी होने पर उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से चिचौली स्थित ज़िला अस्पताल भेजा गया ।
धर्मेन्द्र नाथ पुत्र गुर्जरनाथ (35)सुबह नहर की तरफ़ लकड़ी बीनने गया था पश्चिमी केबिन की तरफ़ से निकल रहा था । वहां निकल रही किसी मालगाड़ी के चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया और कमर का हिस्सा फैंक्चर हो गया।
बताया जाता है कि युवक रेलवे लाइन से किसी तरह घिसट कर कच्ची सड़क तक झाड़ियों में पहुंच गया और वही बेहोश पड़ा रहा। जानकारी होने परिजन और गांव प्रधान रविन्द्र कुमार ने 108 एम्बुलेंस से चिचौली भेजा जहां गया जहां हालत गंभीर बताई गई और उसे सैफई रिफर कर दिया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know