उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 धर्मेंन्द्र यादव
कंचौसी :कस्बे की पुरानी सव्जी मंडी में इटावा सांसद ड़ां रामशंकर कठेरिया की तरफ से सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल की उपस्थिति में जरूरत मंदो को आटा , दाल ,चावल , तेल , आलू का वितरण किया गया।सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखकर गांव के नागरिकों को करीब 160 लोगो को एक मीटर की दूरी बनाकर लाइन से राहत सामग्री वितरण की गई ।
मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए चल रहे लॉक डाऊन में कंचौसी , ढिकियापुर , कंचौसी गांव , जमौली ,रोशनपुर में निर्धन परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया।अधिकतर सभी परिवार बाहर रहकर मजदूरी करके परिवारों का भरण पोषण करते है।लॉक डाऊन के कारण सभी घरों में वापस लौट आये इसी के चलते इनके परिवारों में भोजन की कमी हो गई।राहत सामग्री वितरण के समय सूरज नाथ सपेरा , रामप्रकाश गुप्ता , जगमोहन चौहान , आनंद विशनोई , राम भरोसे गुप्ता के अलावा चौकी इंचार्ज रामप्रकाश अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know