पीएम की अपील के बाद लोगों ने जलाए दीये।
सहार। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जनपद औरैया के कस्बा सहार समेत सभी गाँव में लोगों ने दीया और मोमबत्ती, टार्च,फ्लैशलाइट जलाकर कोरोना वीरो का हौंसला बढ़ाया और कोरोना के अन्धकार के विरुद्ध एकजुटता के संकल्प का प्रकाश किया और सबसे बड़ा संदेश दिया। वहीं कुछ जगह पर लोगों ने आतिशबाजी चलाई। विकास खण्ड सहार क्षेत्र के कस्बा सहार ,पुर्वा दानशाह ,हरवंशपुर,नरायनपुर, तिलकपुर,पटना,भूलाहार आदि सभी गाँवों के लोगों ने रविवार कि रात ठीक 9 बजे, 9 मिनट तक अपने घरों की छत पर ,बालकनी मे दिये,फ्लैश लाइट और मोमबत्ती जलाई। हर तरफ दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला।
रविवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों को याद दिलाया था '9 PM 9 Minute', बता दें कि पीएम मोदी के मुताबिक यह दीप जलाना इस बात का प्रतीक होगा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में कोई अकेला नहीं है।
कोरोना वायरस की दहशत पूरे समाज मे हावी हो गयी है। प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग जहाँ एडवायजरी जारी करने के बाद लोगों को सजग व सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रहा है। वही सहार के स्थानीय लोग इस महामारी से बचाने मे लगे वीर योद्धाओं के सम्मान मे लोग ताली बजाते दिखे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know