दिबियापुर । कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे पुलिस कर्मचारियों, सफाई कर्मियों व डाक्टरों को सम्मानित किया गया। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत व भाजपा एस सी/एस टी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ललिता दिवाकर ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना वॉरियर्स को सम्मान पत्र सौप कर सम्मानित किया। कर्मचारियों को सम्मान पत्र सौपते हुये जिलाध्यक्ष ललिता दिवाकर, मण्डल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जहा चिकित्सक अस्पतालों में लोगों का इलाज कर रहे हैं, वहीं पुलिस कर्मचारी दिनभर सड़कों पर ड्यूटी दे रहे हैं। सफाई कर्मचारी भी बिना छुट्टी के लॉक डाउन में शहर की स्वच्छता को बनाए रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस लिए हमारा नैतिक फर्ज बनता है कि हम सब इनका सम्मान करें क्योंकि यह लोग ही हमारे समाज के असली हीरो हैं।
*जान जोखिम में डाल निभा रहे जिम्मेदारी*
दिबियापुर । नगर में जारी लॉक डाउन में उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ पी आर डी के जवान भी अपनी जान जोखिम में डालकर कंधे से कंधा मिलाकर पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं । कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बीच लोग घरों में सुरक्षित रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पी आर डी के जवान अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दे रहे है । जवानों का कहना है कि लोग सुरक्षित रहे इसके लिए वह लोग सड़क पर खड़े होकर तेज धूप व वायरस की परवाह किए बगैर अपनी ड्यूटी को निभा रहे हैं ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know