Top News

टब में डूबने से अबोध की मौत*

घनश्याम सिंह समाचार संपादक
औरैया: शुक्रवार को कोतवाली बिधूना के गांव शाहपुर में एक अबोध की टब में डूब कर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक के चाचा शिवकुमार ने बताया कि मेरा भतीजा सक्षम उम्र तीन साल पुत्र अमित कुमार निवासी शाहपुर  घर पर खेल रहा था अचानक वह बाथरुम में चला गया ।वहां पर रखा टव जिसमे वह गिर गया।जिसे देख मेरे दूसरे भतीजे ने बताया  ।वहां जाकर देखा तो वह वहां मृत पड़ा था।उसने बताया कि मृतक का पिता सूरत में किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करता है।शिवकुमार का एक ही पुत्र था।वहीं मृतक की मां का रोरोकर बुरा हाल है।सूचना पर राजस्व कर्मी किशन पाल घटना स्थल पर पहुचे।वहीं सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

फोटो:मृतक का फाइल फोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم