Top News

वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु जनपद के अधिकारियों द्वारा किये गए कार्यो व तैयारियों की समीक्षा कर लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के दिये निर्देश


अमित चतुर्वेदी
औरेया । शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त जनपद औरैया के नोडल अधिकारी, आयुक्त  कानपुर मण्डल श्रमायुक्त  डॉ0 सुधीर महादेव बोबड़े व पुलिस महानिरीक्षक  कानपुर परिक्षेत्र  मोहित अग्रवाल द्वारा जनपद के पी0डब्लु0डी0 गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी  औरैया  अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति व मुख्य चिकित्साधिकारी औरैया  अर्चना श्रीवास्तव के साथ कोविड-19 के दृष्टिगत बैठक की गई। आयुक्त  व पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु गोष्ठी में मौजूद जनपद के अधिकारियों द्वारा किये गए कार्यो व तैयारियों की समीक्षा कर लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये तथा मीडिया के माध्यम से औरैया जनपदवासियों से लॉक डाउन का शतप्रतिशत पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया  कमलेश दीक्षित, क्षेत्राधिकारी सदर  सुरेंद्र नाथ सहित जनपद के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم