Top News

प्रधानमंत्री के आवाहन पर "कोराना" को भगाने को सीएमएस मुख्यालय रोशन हुआ*■ *सीएमएस संस्थापक डॉ.जगदीश गांधी ने धर्मपत्नी डॉ.भारती गांधी व परिजनों के साथ जलाये दीप*

सामूहिक उत्तरदायित्व से  कोरोना के खिलाफ जंग जीतना बहुत आसान-डॉ.जगदीश गांधी*
         घनश्याम सिंह
      समाचार संपादक 
    लखनऊ : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर "कोराना" को भगाने को सीएमएस मुख्यालय पर संस्थापक डॉ.जगदीश गांधी ने धर्मपत्नी डॉ.भारती गांधी व परिजनों के साथ दीप जलाये,इस मौके पर
डॉ.जगदीश गांधी ने पीएम के आह्वान देश में जलाये गये दीपकों को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।।
 देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अमल करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक डा.जगदीश गांधी ने सपरिवार रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें आॅफ कर अपने घर के सामने जलाये गए दीपकों  की रोशनी से  एकता की भावना प्रदर्शित की। इस मौके पर डा.गांधी ने अपने वक्तव्य में जोर देते हुए कहा कि सामूहिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए हम आसानी से कोरोना से जंग जीत सकते हैं, डा.गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस के कहर से आज दुनियां का कोई भी देश अछूता नहीं रह गया है। यह तबाही अगर यही नहीं रुकी तो शायद इसकी त्रासदी द्वितीय विश्व युद्ध से भी भयानक होगी। डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि वास्तव में, इस बार दुनिया का मुकाबला किसी सामने दिखने वाले दुश्मन से नहीं है बल्कि उस अदृश्य वायरस से है, जिसको अभी तक देखा-परखा नहीं गया है, परन्तु वह अंधेरा बनकर दुनिया का विनाश करने को तत्पर है। ऐसे खतरनाक अंधेरे से सर्वशक्तिमान परमात्मा की कृपा से ज्ञान, आध्यात्म, एकता व सामूहिकता की रोशनी से ही निपटा जा सकता है,इस मौके पर  डा. जगदीश गांधी,डा. भारती गांधी, के अलावा रोशन गांधी,प्रो.गीता गांधी किंगडन,मोना गांधी, डा. सुनीता गांधी तथा राबर्ट गांधी आदि परिजन मौजूद थे।।
फ़ोटो:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم