गौतम बुधनगर:- मनोज तोमर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश न्यूज21
नोएडा।कोविड-19 जैसी बीमारी जोकि बहुत ही घातक बीमारी है इस बीमारी के कारण सैकड़ों दिहाडी मजदूर व रोजमर्रा के कार्य करने वाले मजबूर व मजदूर भूख की कगार पर आ गए हैं।इसी को देखते हुए गौतम बुध नगर की दादरी विधानसभा के बादलपुर गांव में भाजपा के जिला प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नागर एवं उनकी टीम के नेतृत्व में पिछले 5 अप्रैल 2020 से मोदी जी योगी जी के नाम से रसोई ने जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए खाने की व्यवस्था सुचारू रूप से लगातार चला रखी है ।यह रसोई भाजपा के स्थानीय सांसद व पूर्व मंत्री डॉ0 महेश शर्मा , राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ,दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर , जिला अध्यक्ष विजय भाटी के आशीर्वाद से शुरू हुई थी।जो आज जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होती जा रही है इसमें गांव के सैकड़ों व्यक्तियों के साथ-साथ आसपास के सम्मानित व्यक्तियों के सहयोग से यह रसोई जरूरत मंद लोगों के लिए वरदान बन कर उभर रही है।भाजपा के जिला प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नागर ने बताया की लगातार इस रसोई मे 600 पैकेट बनकर तैयार किए गए ।रसोई में बने सभी पैकेट जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रतिदिन की तरह दिहाड़ी मजदूर व असहाय व्यक्तियों को पैकेट वितरित किए गए।आज इस रसोई में विशेष रूप से संजीव मुकदम डेरी मच्छा, दुजाना निवासी प्रमोद नागर, डॉ श्याम सिंह नागर, अमित नागर, दादरी तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भाई राजकुमार नेताजी रूपबास ,सुमित बीडीसी, योगेश नागर पुत्र श्री राजेंद्र सिंह, विजय शर्मा ने रसोई में विशेष रूप से आर्थिक सहयोग दिया।हम सभी का अपनी टीम की तरफ से अभिनंदन व साधुवाद करते हैं।इस रसोई में लगातार उम्मीद सामाजिक संस्था के अध्यक्ष दुजाना निवासी डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ,कलदा के प्रधान योगेन्द्र नागर ,भाजपा के मंडल महामंत्री प्रवीण नागर, सेक्टर प्रभारी आनंद भगत जी ,मास्टर अरविंद नागर कल्दा व आदर्श युवा समिति बादलपुर का हमें सहयोग व सेवा मिल रही है।तहसील दादरी में भी पूर्व की भांति आज भी दादरी तहसीलदार राकेश कुमार जयंत जी ,दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित जी,जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, नगर अध्यक्ष सहित भाजपा की टीम की उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों के लिए रसोई में 250 पैक पैकेटों को दिया गया।इस रसोई का खाने का सारा कार्य हमारे हलवाई कचैडा निवासी भाई जोगिंदर सिंह के दोनों बेटे अजय कुमार व अरुण कुमार निस्वार्थ फ्री में कर रहे हैं व दुजाना निवासी भाई गौरव नागर टेंट का सारा सामान फ्री में दे रहे हैं हम सभी का इस सेवा के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैंइस मौके पर हमारे साथ मुख्य रूप से ,डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर , आनंद भगत जी सेक्टर प्रभारी भाजपा ,प्रवीण नागर महामंत्री मंडल भाजपा, जीवन नागर, मनोज दरोगा जी , जितेंद्र फौजी, अजब सिंह नागर , अशोक नागर,मोहित नागर, अमन ,शुभम नागर ,अभिषेक नागर, विशाल नागर, दीपांशु नागर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know