धर्मेन्द्र यादव उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी:दिबियापुर में दो मरीजो के कोरोना पॉजीटिव मिलने से कंचौसी पुलिस द्वारा कस्बे में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसको लेकर जगह- जगह पुलिस पदाधिकारी तैनात रहते हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस बल हर आने-जाने वालों से पूछताछ कर रहे हैं। बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों पर सख्ती से पेश आया जा रहा है।बिना मास्क के घूम रहे लोगो को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही हैं। कंचौसी चौकी इंचार्ज रामप्रकाश के नेतृत्व में जगह-जगह सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। कस्बे के नहरपुल रोड , अम्बेडकर पार्क, औरैया रोड पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान लॉकडाउन व यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। मेडिकल व खानपान के जरूरी सामान की खरीदारी के लिए निर्धारित समय तक घर से निकलने की छूट गई है । इस दौरान फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश है।सड़क पर वाहनों का आवागमन काफी कम है। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल स्टोर, फल सब्जी, डेयरी और किराना की छिटपुट दुकानें खुली हैं। लेकिन, ग्राहकों की संख्या कम है।
चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया कस्बे में लाकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा है ।ना मानने वालों पर 188 की कार्यवाही की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know