दिबियापुर थानाध्यक्ष व समाजसेवी अमित चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक/उत्तर प्रदेश न्यूज़21/औरैया
औरैया:सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संस्था ने मास्क बांटने का काम शुरू किया।मास्क की गुणवत्ता की जांच करने उपजिलाधिकारी व दिबियापुर नगर पंचायत ई ओ मोनिका उमराव आईं और उन्होंने संस्था के कार्य को सराहा। अवगत हो कि सक्षम और सवर्ण समाज सेवा संस्थान द्वारा स्थापित अन्नपूर्णा कैन्टीन द्वारा अनवरत रूप से जरूरत मन्दों को भोजन कराया जा रहा है।वितरण व्यवस्था में थानाध्यक्ष दिबियापुर विनोद शुक्ला जी व पुलिस प्रशासन के लोग मीडिया प्रभारी सक्षम अमित चतुर्वेदी सहयोग कर रहे हैं।इसी के साथ सवर्ण समाज व सक्षम संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवि तिवारी, अमित सिंह,सुमन चतुर्वेदी, ललित मिश्रा,मनू,त्रिलोकी,सचिन चोटीवाला, पप्पू गुप्ता, अरुण त्रिवेदी, गुड्डू दुबे,सुशांत,डॉ आशीष त्रिपाठी, पंकज तिवारी,सौरव राजपूत आदि वितरण व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know