Top News

जगतपुरा गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते तहसीलदार जालौन

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
जालौन :-कोरोना महामारी को लेकर जालौन प्रशासन चौकन्ना है ।।
आज तहसीलदार जालौन बलराम गुप्ता ने पुलिस प्रशासन के साथ जगतपुरा गांव का मुआयना किया।और प्रधान से गांव में बाहर से आये हुए लोगो की जानकारी प्राप्त कर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए घर पर रहने की सलाह दी है ।तहसीलदार ने बताया कि गांव से शिकायते आ रही थी जिन्हें दूर करने के लिए प्रशासन ने आकर मौके पर मुआयना किया और सभी को आस्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्रधान के द्वारा जल्द ही निपटने की बात कही । ग्रामीणों की शिकायत थी कि कुछ दबंग लोग पुराने  सरकारी स्कूल की इमारत में कब्जा किये हुए हैं । तहसीलदार ने मौके पर जाकर  कब्जा किये हुए लोगो को फटकार लगाते हुए उन्हें हिदायत दी कि इमारत को जल्द ही खाली कर दे नही तो  उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم