औरैया:देश में चल रही भयंकर महामारी पर घोषित लोकडाउन के चलते नगर क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से शिक्षा एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने वाली एकलव्य कल्याण सेवा समिति ने प्रतिदिन रात को १००-१२० लोगों को रात का भोजन कराकर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है जो वास्तव में काबिले तारीफ है । *समाजसेवा ही संकल्प* इस समिति के सदस्यों का एक मात्र लक्ष्य है समिति के सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से समाजसेवा के लिए दृढसंकल्पित हैं। जो मिलजुकलर भोजन तैयार कर देर शाम जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुँचाते हैं। समिति के अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह ने बताया कि मिलजुलकर आपसी सहयोग से यह व्यवस्था ३ दिन के लिए संचालित की गयी थी जिसे बाद में समिति की उपाध्यक्ष ज्योति, कोषाध्यक्ष रेखा, सदस्यों कुलदीप राजपूत, सुनील चौहान, बल्लू शर्मा, सुलोचना प्रजापति,धर्मेन्द्र कुमार नीटू, ब्रजेन्द्र कुमार, नितिन गुप्ता, अनूप गुप्ता, प्रदीप कुमार,धीरज कुमार, सोनू तिवारी, रवि वर्मा सूर्य प्रताप सिंह आदि सदस्यों ने मिलकर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव से वार्ता कर १४ अप्रैल तक कर दिया था जो बराबर जारी है।
समिति के सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी समिति का एक मात्र उद्देश्य कोई भूखा न सोए कोई भूखा न रोए है। जिसके लिए नगर के विभिन्न वार्डों में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से ऐसे लोग चिन्हित किए गये हैं जिनको शासन के द्वारा भेजी जा रही किसी प्रकार की ग्रहणसहायता नहीं मिल पा रही है उनके लिए आपसी सहयोग से किया गया एक छोटा सा प्रयास है। वह शासन प्रशासन के सहयोग से हर सम्भव सहायता पात्र लोगों की करवा रहे हैं। जो भी जरूरतमंद जिस लाभ के दायरे में आ रहा है। उसको लाभ दिलाने का निरन्तर प्रयास है। इस कार्य में सहयोग करने वाले कामिनी शाक्या जी निर्मला सिंह चौहान, ब्रजेश शुक्ला,अनुपमा सेंगर, पवन गुप्ता, गौरव गुप्ता, दीपक जैसे बहुत से सम्मानित नागरिक हैं जो समय समय पर सहयोग कर आशीर्वाद प्रदान करते रहते हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know