Top News

आराध्यदेव भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर्व धूमधाम से नगर में मनाया गया

औरेया ।  आराध्यदेव भगवान श्री परशुराम  का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर्व रविवार को  धूमधाम से नगर में मनाया गया। लॉकडाउन के चलते नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा एवं सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम यद्यपि इस वर्ष स्थगित कर दिए गये परंतु " ब्राह्मण
समाज,औरैया" द्वारा भूतेश्वर धाम पर भगवान परशुराम जी का पूजन किया गया। सायंकाल " ब्राह्मण समाज,औरैया" के आह्वान पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपने आराध्यदेव की प्रार्थना की। उदया तिथि में अक्षय तृतीया रविवार को  होने के कारण " ब्राह्मण समाज, औरैया" के संयोजकों ने लॉकडाउन के चलते भोजन की समस्या से जूझ रहे परिवारों को वितरित करने हेतु खाद्यान्न के पैकेट अपर पुलिस अधीक्षक  कमलेश दीक्षित व तहसीलदार सदर की उपस्थिति में प्रशासन को सौंपे। इस अवसर सभी श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया गया कि यथासामर्थ्य अपने आस पास के वंचितों की सहायता हेतु दान दें।। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन के निर्देशों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया गया।। उपस्थित लोगों में हरिओम शर्मा, अरविंद दुबे, प्रवीण दुबे, आनंद तिवारी, बॉबी तिवारी,पंकज अवस्थी, सौरभ पाठक एड, कूकी अवस्थी, गोपालजी द्विवेदी, अंबुज बाजपेई, अनुराग त्रिपाठी एड, शशांक त्रिपाठी एड आदि थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم