कोरोना से लड़ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51000 रुपये
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
औरैया। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए के.के. डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. के.के. सिंह ने कानपुर यूनिवर्सिटी की कुलपति श्रीमती नीलिमा गुप्ता को 51000 रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी है। व डॉक्टर
के.के.सिंह जी ने कहा कि विश्व्यापी महामारी से निपटने के लिए के.के.डिग्री कॉलेज परिवार तन,मन,धन, से सरकार के साथ है व महाविद्यालय में 30 कमरे है जिसमे आइसोलेशन बार्ड बन सकते हैं अतः किसी भी स्तिथि से निपटने के लिए महाविद्यालय परिवार हर संभव मदद के लिए तैयार है। कोरोना महामारी के कारण देश में लॉकडाउन है। इस बीमारी से लड़ने के लिए सरकार को पैसों की भी जरूरत पड़ रही है। इसके चलते डॉ के के सिंह ने ने 51000 की राशि दान दी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know