Top News

*सिलेंडर भरा लोडर पलटा।एक जख्मी*

रिप्रोर्टर :धर्मेन्द्र यादव
उत्तर प्रदेश न्यूज 21 कंचौसी/औरैया
नहर पटरी से दिवियापुर से कंचौसी तेज रफ्तार से आ रही जय माता दी भारत गैस एजेंसी का सिलेंडरों से भरा पिकअप पलट कर नहर के खड्ड में जा गिरा जिसमे बैठा एक एजेंसी कर्मी घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप का ड्राइवर सोनू व तारा सिंह दिवियापुर में गैस सिलेंडर वितरित कर वापस नहर रोड़ से कंचौसी वापस आ रहा था कि
अचानक रास्ते मे कुत्ता आ गया इस कारण इमरजेंसी ब्रेक लेते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और भरी गाड़ी ने कई पलटा मारे और सीधे नहर के खड्ड में गिर गई।जानकारी होते ही कस्बे के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए ।आनन फानन इसकी सूचना जिसको लगी वह पलटी गाड़ी को देखने पहुंच गया।और कड़ी मशक्कत के लगभग 1 घण्टे में खड़ी भीड़ ने निकाल पाया।गाड़ी के पलटने से सारे लदे सिलेंडर रोड पर ही फैल गए।सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने घायल एजेंसी कर्मी को अस्पताल पहुंचकर इलाज कराकर भेजा।ड्राइवर और उसका साथी बुरी तरह से घबड़ा गया।मदद में पहुंची जनता ने धैर्य बंधाया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने