क्रासर । कृषि राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को धन्यवाद दिया और कहा कि जीतेगा इण्डिया ।।हारेगा कोरोना
दिबियापुर । शुक्रवार को दिबियापुर विधानसभा जनपद औरैया के ग्राम बरमूपुर मौजा सेहुद थाना दिवियापुर के ग्राम वासियों ने मिलकर 51 हजार रुपये की चेक असाध्य लोगों के सहायतार्थ प्रधानमंत्री केयर फंड में पहुचाने के तहत उप्र के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत को दी वही कृषि राज्य मंत्री ने लोकडाउन पर ग्रामीणों से पूछा कि यह निर्णय ठीक हुआ कि नही तो गांव वालों ने देश के प्रधानमंत्री के साहसिक फैसले का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया देश से बढ़कर कुछ नहीं है ,ठीक निर्णय बताया और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सहयोग करने का संकल्प दिया । राज्य मंत्री ने ग्राम वासियो से लोकडाउन का पालन करने ,मास्क लगाने व आरोग्य सेतु डाउनलोड करने का आह्वान किया और ग्राम वासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर निजी पीआरओ प्रमोद राजपूत सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know