शुभम बाबू
औरैया: क्षेत्रीय ग्रामीण जनता को कोरोना के कहर से बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और युवा कद्दावर नेता इंद्रबहादुर यादव ने घर-घर जाकर मास्क का वितरण किया।।
क्षेत्र के ग्राम हरदू व हाल निवासी बेला वरिष्ठ युवा सपा नेता व सक्रिय समाजसेवी इन्द्रबहादुर यादव ने क्षेत्रीय ग्रामीणों को कोरोना से बचाने के लिए ग्राम पृथ्वी पुर, छहरी,हरदू,कुंअर पुरा आदि में घर-घर जाकर मास्क बांटे, इस मौके पर युवा समाजसेवी ने अपने गृह खर्च से ग्रामीणों को मास्क देने के साथ स्वच्छता से रहने व लॉक डाउन के समय तक घर पर ही रहने का सुझाव दिया,इस मौके पर युवा सपा नेता व समाजसेवी इन्द्रबहादुर यादव ने बताया कि इन ग्रामों के निवासियों की आर्थिक स्थिति कमजोर है,ये लोग मास्क खरीदने में भी सक्षम नहीं हैं इसलिए इन्हें घर-घर मास्क प्रदान किये गए हैं,उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के अन्य ग्रामों में भी मास्क वितरित करेंगे,इस मौके पर अशोक प्रजापति, नाहर सिंह, दिनेश प्रजापति,मदन यादव,रामदास दोहरे आदि युवा मौजूद थे।।
फ़ोटो 03
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know