Top News

शुक्लागंज में 1 और कोरोना महिला पॉजिटिव मिली शुक्लागंज पुल के पास सभी का आना जाना बंद

 रिपोर्ट विनीत अवस्थी उन्नाव
उन्नाव:ये सब जानते है कि कोरोना  से संक्रमित जिला कानपुर दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी की ओर है अगर उन्नाव जनपद में कानपुर या लखनऊ आने जाने पर रोक न लगाया गया तो निश्चित रूप से उन्नाव की स्थित भी भयावह हो सकती और जनपद के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार जी और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर जी भले रात में सोये न लेकिन उन्नाव जनपद को अपनी सूझ- बूझ से बचाये हुए है कानपुर शुक्लागंज गंगा पुल पर आने जाने पर तो रोक लगाई गई लेकिन जिनके पास बने है वो मरहला चौराहे से बैराज होते हुए कानपुर में प्रवेश करते और वही से पास के दम पर वापसी भी अभी हाल में ही 1 के बाद दूसरा कोरोना पोजटिव मिला अगर कानपुर जनपद से समस्तजनों का आवागमन पर रोक नही लगी तो कानपुर से आये या उन्नाव से गये- कानपुर जनपद की तरह उन्नाव भी संक्रमित हो सकता है।ये सर्व विदित है कि लोग पास दिखाकर गैर जनपद प्रवेश करते कि हमारी नौकरी है लेकिन आजकल काम तो होता है जहां लोग जाते लेकिन उस गति से अभी भी काम नही हो रहा और जो अति आवश्यक हो उनको ही आने- जाने की अनुमति दी जाए आखरी में जनपद के कर्मठ जिलाधिकारी और तेज युवा पुलिस अधीक्षक गैर जनपद से आने जाने पर अंकुश लगाए जो बहुत ही जरूरी हो उन्ही को अनुमति दे अन्यथा उन्नाव में भी कोरोना के कहर से कहीं मौत का तांडव न होने लगे?अब तक उन्नाव धरा को कोरोना की क्रूरता से अर्थात उसके मौत के पंजों से डी०एम०- एस०पी०- डॉक्टर्स- नर्सेज- और जिलाधिकारी के अधीनस्थ सारे अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अधीनस्थ सारे अधिकारी- सफाई कर्मी आदि सभी की सक्रियता के कारण हमारा उन्नाव सुरक्षित है और सुरक्षित रहेगा ऐसा विस्वास है - उक्त योद्धाओं के कारणनयुवा नगर क्षेत्राधिकारी यादुवेन्द्र यादव जहां अपना सुरक्षा चक्र चला रहे हैं,  वहीं युवा शहर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र भी मानवता को शीतलता प्रदान कर दिन में भास्कर सा कोरोना को भस्म करने का अभियान सा चला रहे हैं, तभी तो दोस्ती नगर दरोगा कमल किशोर दुबे, दरोगा रामजीत यादव पी०डी०नगर आदि मोहल्लों में कोरोना और उनके संवाहको को ढूढ़ते फिरते है।वहीं ए०एस०पी० धवल जायसवाल मानवतावादी ए०एस०पी- वी०के०पांडेय भी कोरोना पर अपना  ब्रह्मास्त्र प्रत्यंचा पर चढ़ा रहे हैं।सी०डी०ओ० राजेश प्रजापति , ए०डी०एम० राकेश सिंह , सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल , एस०डी०एम० सदर दिनेश कुमार आदि जिलाधिकारी के अनुरूप अविराम काम कर रहे हैं ।हमारे जिले के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकार भी प्रशासन और पुलिस का भरपूर साथ देते हुए जनता को जागरूक रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم