उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता
कानपुर:उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कोरोना के नए 14 नए मामले सामने आए हैं। सभी तबलीगी जमात से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। इनमें से हॉट स्पॉट कुली बाजार के 7 हैं और सात अन्य हॉटस्पॉट के रहने वाले हैं। 14 में से 5 पांच मदरसा के छात्र हैं और बिहार के रहने वाले हैं।इनके सैंपल शुक्रवार को लिए गए थे। किदवई नगर एच-2 ब्लॉक नया हॉटस्पॉट घोषित किया गया है इस तरह कुल हॉट स्पॉट की संख्या 14 हो गई है। डीएम डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि देर रात जारी रिपोर्ट में 14 संदिग्धों के पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। सभी को क्वारन्टीन सेंटरों से कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 987
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 125 नए मरीज सामने आए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know