यूपी में कोरोना संक्रमण से हालात सुधरते नहीं दिखायी दे रहे हैं। यहां मरीजों का आकड़ा लगाार बढ़ रहा है। अभीतक आगरा में हालात खराब चल रहे थे। वहीं कानपुर में संक्रमण भयानक रूप लेता जा रहा है
लखनऊ, उत्तरप्रदेश न्यूज़21। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हालात संभलते नजर नहीं आ रहे हैं। बीते 12 घंटे में 82 नये कोरोना पॉजिटिव के मरीज सामने आये हैं। इनमें सबसे अधिक 27 मरीज कानपुर से हैं। यूपी में कुल मरीजों की संख्या 1955 तक पहुंच गयी है। कुल 1955 में 335 डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश में अबतक 31 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1589 अब भी आइसोलेशन में भर्ती हैं। वहीं आगरा में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को सात नये मरीज आने से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 381 हो गयी। राज्य में आगरा पहले नंबर पर है वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद कानपुर दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां मरीजों की संख्या 197 तक पहुंच गयी है।
इसके बाद राजधानी लखनऊ में 196 मरीज हैं। अन्य जिलों की बात करें तो जहां 100 से ज्यादा मरीज हैं...वे सहारनपुर 181, नोएडा 131, मुरादाबाद 101, फिरोजाबाद में 100 कोरोना पॉजिटिव अबतक मिले हैं।
सोमवार को केजीएमयू, लखनऊ ने 461 सैंपल्स की रिपोर्ट जारी की है, इसमें 6 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। सभी लखनऊ में हैं। वहीं राज्य में आगरा के हालात भयावह हो गये हैं।
आगरा में अबतक 49 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में हॉटस्पॉट के दायरे को 800 मीटर से बढ़ाकर एक किमी किया गया है। लिहाजा आगरा में 77 हॉटस्पॉट घटकर अब 33 हो गये हैं। आगरा नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव आलोक कुमार शहर की हर गतिविधि की जानकारी मुख्यमंत्री को दे रहे हैं। जिले में अबतक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इस बीच आगरा से सटे फिरोजाबाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक मरीज जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को दिखा रहा है। पूरे वार्ड में न तो कोई नर्स या फिर डॉक्टर दिखायी नहीं दे रहा है। यही नहीं वीडियो में एक कोरोना पीड़ित लड़की है जिसकी हालत नाजुक है, लेकिन उसे देखने वाले कोई नहीं है।
कानपुर में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां एक महिला पत्रकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। महिला पत्रकार कानपुर से सटे उन्नाव के शुक्लागंज इलाके में रहती है। कानपुर से शुक्लागंज जानेवाले पुल को पुलिस ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। शुक्लागंज के इस इलाके को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
यूपी में कल के आंकड़े..
रविवार शाम तक 24 घंटे में 80 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आये थे। अबतक 66 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1873 तक पहुंची है। कुल मरीजों में 1052 तब्लीगी जमात या उनके संपर्क के हैं। 1873 कोरोना पॉजिटिव में 327 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अबतक प्रदेश में 30 की मौत हो चुकी है। 1516 कोरोना पॉजिटिव अब भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
आगरा में सर्वाधिक 372 कोरोना पॉजिटिव...लखनऊ में 194, सहारनपुर में 181, कानपुर में 191, नोएडा में 117, मुरादाबाद में 101 कोरोना पॉजिटिव हैं। ये वो जिले हैं जहां 100 से अधिक मरीज हैं।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know