Top News

नॉवेल कोरोना के बचाव के लिए लॉकडाउन का अनुपालन आवश्यक--प्रो0 कुलदीप सिंह यादव

घनश्याम यादव -समाचार संपादक/उत्तर प्रदेश न्यूज़21/ औरैया

औरैया:आज देश दुनिया जिस वैश्विक महामारी ,नावेल कोरोना वाइरस कोविड-19 की भयाभय महामारी से परेशान है,जिससे बचने का सबसे सर्वोत्तम उपाय है लाकडाउन का पूरी तरह से पालन, प्रो.व समाजसेवी कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सलाह का जनता पूरी तरह अनुपालन करे तो हम यह जंग जीत सकते हैं, उन्होंने कहा कि देश दुनिया मे जिस बीमारी का आज तक कोई इलाज नही है उसका बचाव ही एक सर्बोत्तम उपाय है।उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी जी सजग प्रहरी हैं जिन्होंने समय रहते देश में  लॉक डाउन लागू कर दिया जिसके नतीजा है हमारे देश में अन्य देशों की अपेक्षा बहुत कम रोग प्रसार हुआ, इसलिए हिदू,मुस्लिम,सिख,ईसाई अन्य सब एक होकर लॉक डाउन का पालन करें, सब लोग  अपने अपने घरों में ही रहे अनावशयक अपने घरों से न निकले ,आप सभी देश वासियों से देश हित में हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि लॉक डाउन का पालन करते हुए हम सभी सामाजिक दूरी बनाए रखें,सरकार के सभी निर्देशों का अनुपालन करना हम सब का परम कर्तव्य है,तभी हम अपने देश को इस संकट की घड़ी से बचाने में सफल होंगे।तथा गरीब,असहाय,मजदूर, बेसहारों का पूरा खयाल रखें ,आपके पडोस में कोई भूखा न सोये ये मानव धर्म का परम कर्तव्य भी है,उन्होंने  मीडिया कर्मचारी(पत्रकार बन्धु) पुलिस, कर्मचारी,डॉक्टर्स ,नर्सेज,की हौसला अफजाई करते हुए जनता  से इनका सहयोग  करने का आवाहन किया।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم