दबंगों ने घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की चाकुओं से गोद गोदकर निर्मम हत्या
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
रिपोर्टर-आदित्य कुमार
स्थान-कन्नौज
कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में गांव के ही कुछ दबंगों ने घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की चाकुओं से गोद गोदकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए होली के दिन शराब पीने को लेकर आपस में गांव के ही कुछ युवक से बुजुर्ग का विवाद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया था लेकिन बीती रात दबंगों ने घात लगाकर बाहर सो रहे बुजुर्ग के सीने में चाकू से वार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए।
वीओ- बताया जा रहा है कि छिबरामऊ छेत्र के नथा नगला गांव में रामवीर से गांव के ही कुछ दबंगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद दारु को लेकर बताया जा रहा है होली के दूसरे दिन दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई घटना की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने मामले में वहां जाकर खानापूर्ति करते हुए दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से बिल्कुल भी नहीं लिया वहीं दूसरे पक्ष ने मामले में मौका पाने के बाद घर के बाहर सो रहे हैं रामवीर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए सुबह होते ही परिजनों ने रामवीर का शव खून से लथपथ देखा तो घर में कोहराम मच गया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में सही से कार्रवाई करती तो शायद रामवीर की जान बच सकती थी वही मामले में अपार पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना की जांच में कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know