"जैविक खेती से जीवन रहे संरक्षित, केंचुआ पालन से पर्यावरण रहे सुरक्षित"
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
ब्यूरो चीफ मनोज तोमर
गौतमबुधनगर दादरी ..डाबर इंडिया लिमिटेड की सहयोगी संदेश संस्था द्वारा ग्राम सीदीपुर, विकास खण्ड
दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर (उ0प्र0) में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु 6 किसानों को 5-5 किलोकेंचुआ वितरित किया गया। जिसमें ज्ञानेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, दुष्यंत सिंह, कृष्ण सिंह तथा प्रताप सिंह सम्मिलित थे।केंचुआ वितरण कार्यक्रम में संदेश संस्था के सहायक प्रबन्धक आर0पी0सिंह सिंह, परियोजना पर्यवेक्षक शरत चन्द्र ओझा की उपस्थिति में वितरित किए गए।सुशील कुमार प्रबन्धकसी0एस0आर0 का कथन है कि "जैविक खेती से जीवन रहे संरक्षित, केंचुआ पालन से पर्यावरण रहे सुरक्षित"।


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know