*जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिए विद्यालय प्रबन्धक डॉ आनन्द व निदेशिका नीलम आनन्द ने प्रधानाचार्य नरेंद्र बाजपेयी व शिक्षकों की सराहना की*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
औरैया: जनपद के जनेतपुर स्थित सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सुदिति ग्लोबल एकेडमी द्वारा उत्तर प्रदेश
सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया ।।
कोरोना जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाअों ने जनपद के समरथपुर, गायत्री नगर, गोविंद नगर, जालौन चौराहा, गणेश नगर, ओम नगर, पडीन दरवाजा आदि मोहल्लों में घर- घर जाकर बच्चों तथा उनके माता-पिता आदि को कोरोना वायरस से बचने के उपाय सुझाए, यह कार्यक्रम विद्यालय निदेशिका व प्रमुख शिक्षाविद नीलम आनंद के निर्देशन में व प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में विद्यालय के अध्यापकों प्रमुख रूप से अजय चौबे, आशीष तिवारी, अनुज द्विवेदी, देवेश तिवारी, प्रशांत गुप्ता, मनोज, ब्रजेश चौधरी, अभिषेक चतुर्वेदी, प्रियंका तिवारी, जय माला त्रिपाठी आदि ने क्षेत्रीय लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कि मिलने जुलने वालों से हाथ ना मिलाएं और अपने हाथों को साबुन से धोएं, हाथों के द्वारा लगातार आंख नाक मुंह आदि को ना छूये,ठंडा व वासी भोजन पानी उपयोग में न लाएं,
संक्रमण से बचने के लिए स्थानीय परिषदीय विद्यालय में कार्यरत सुनील निषाद ने बताया कि वायरस के संक्रमण से बचाव एक मात्र उपचार है अतः यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि इस महामारी से स्वयं भी बचे और दूसरों को भी बचाएं। विद्यालय प्रबंधक डॉ आनन्द ने विद्यालय द्वारा कोरोना बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए समस्त नागरिकों को कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव की अपील की। अंत मे विद्यालय के समस्त अध्यापकों व अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
फोटो:ग्रामीणों को जागरूकता प्रदान करते प्रधानाचार्य व शिक्षक
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know