बिजली के शॉट सर्किट से गृहस्थी हुई खाक हुआ लाखों का नुकसान....
ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
रामपुरा (जालौन)। रामपुरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम सिलऊवा बुजुर्ग में बिजली के शार्ट शर्किट से मकान में आग लग जाने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम सिलऊवा बुजुर्ग में बिजली के शॉर्ट सर्किट मुलायम सिंह पुत्र गौरी शंकर के मकान में भीषण लगी आग घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।उधर आग का धुआं उठता देख गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और देखते ही देखते
आग ने एक विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा सामान एवं एक बाइक भी जलकर खाक हो गयी।
बड़ी मशक्कत के बाद मोहल्ले वासियों ने आग पर काबू पाया इसके बाद परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचनामिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know