जालौन के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने माना खतरनाक है कोरोना, दिखा लॉकडॉन का असर
तहसील रिपोर्टर :-महेन्द्र कुमार
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश
जालौन
सम्पूर्ण विश्व में कोरोना का कहर जारी है।।
अपने देश मे भी आपातकाल स्थिति हो गई है। कोरोना वायरस को बढ़ते हुए प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश में लोकडॉन जारी कर दिया है।स्थिति को देखते हुए जालौन में भी जिलाधिकारी मन्नान अख्तर जी ने पूरे जिले में एलर्ट जारी कर पुलिस को निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को फालतू घूमने से मना कर सभी को घर पर रहने की सलाह दें।आम जनता से अपील की है कि कोई भी अपने घरों से न निकले । तथा आप सभी लोगों को असुविधा न हो इस लिये सब्जियों फलो और किराने की दुकानों का समय निर्धारित कर दिया है ।
इसका असर जालौन के ग्रामीणों में बखूबी देखने को मिल रहा है और जनता इस मुहिम का पूरा सपोर्ट कर रही है। वही मदारीपुर हदरुख सिरसा कुठौंद सहित कई कस्बों में कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know