देखें हमारी खबर ओलावृष्टि को लेकर क्या कहती हैं प्रभारी मंत्री
रिपोर्ट:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश
उरई। किसानों के मामले में जिले की प्रभारी मंत्री ने तत्परता दिखाई। हाल में ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए वे शनिवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक कर रही हैं। जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार की सजगता तारीफ के काबिल है। इसी सप्ताह जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। जिनकी मदद के लिए प्रशासन ने उनके निर्देश पर तुरत फुरत सर्वे करा लिया है। दोपहर बाद नीलिमा जी विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करके उनकी सर्वे रिपोर्ट का जायजा लेंगी और निर्देश देंगी।जिलाधिकारी डा मन्नान अख्तर,पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know