Top News

32वे' संत रविदास स्मृति महोत्सव मनाया गया

32वे' संत रविदास स्मृति महोत्सव मनाया गया

पप्पू यादव संवाददाता
कानपुर(अमर स्तम्भ)। सामाजिक सौहार्द सम्मेलन में
सामाजिक कार्यों से जुड़े बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गुमटी गुरुद्वारा से पधारे ज्ञानी जत्था द्वारा किया गया  32 वे  संत रविदास स्मृति महोत्सव 2020 के दिव्य  समारोह में इंसानियत और मानवता की राह दिखाने वाले बहुजन समाज में जन्मे संतो गुरुमुख महापुरुषों के विचारों पर चलकर समतामूलक आदर्श समाज की संरचना का संकल्प लिया गया समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भारती ने तथा अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक आरके भास्कर ने किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन शीर्षक के अंतर्गत नारी शिक्षा के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित रहने वाली माता सावित्रीबाई फुले शिक्षा मदद के तहत विभिन्न विद्यालयों  के  अध्ययनरत प्राथमिक स्तर के बच्चों में शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए पठन-पाठन सामग्री स्कूली बैग का वितरण किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم