Top News

देखें कौन बने जालौन में 20 पुलिसकर्मी कॉप आफ़ मंथ

देखें कौन बने जालौन में 20 पुलिसकर्मी  कॉप आफ़ मंथ


ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश
 उरई (जालौन) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने आज 20 पुलिसकर्मीयो को कॉप ऑफ मंथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l पुलिस अधीक्षक डा सतीश कुमार द्वारा फ़रवरी माह मे चलाये जा रहे l अभियान मे जिले की पुलिस में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया आरक्षी सुरेश कुमार ,राजीव कुमार , उपनिरीक्षक सलीम खान कोटरा, अनिल कुमार गोहन,शफ़ीक अहमद जालौन, सिपाही पंकज कुमार जालौन ,गौरव चौधरी माधौगढ , योगेश कुमार रामपुरा, शिवकिशोर रेढर ,शैलेन्द्र चौबे डकोर, अश्वनी कुमार उरई,लक्ष्मी यादव महिला थाना, नरेश कुमार साइबर सेल ,  यदुवीर सिंह मीडिया सेल, दिलीप शर्मा पीआरओ, पुष्पेंद्र कुमार इत्यादि लोगो को काप आफ़ द मंथ रहे है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم