कोंच मे ब्राह्मण महासभा द्वारा 16 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
रिपोर्ट:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश
कोंच जालौन कोंच मे ब्राह्मण महासभा कोंच के तत्वाधान में शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा के प्राँगढ़ में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें 16 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चारण व अनुष्ठान के साथ किया गया। 16 बटुकों को यज्ञोपवीत संस्कार के तहत जनेऊ धारण कराया गया। यज्ञोपवीत संस्कार से पूर्व बटुकों का मुंडन भी करवाया गया। बाद में विधि विधान से भगवान गणेश भगवान परशराम सहित देवताओ का पूजन, यज्ञवेदी एवं बटुकों को अधोवस्त्र के साथ माला पहनाकर बैठाया गया। इसके बाद विनियोग मन्त्र ब्रह्मचर्य के पालन की शिक्षा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुये। इस कार्यक्रम के आयोजक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत व मंत्री अनिरुद्ध मिश्रा बड़ी मुस्तेदी से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know