अभी-अभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस में भीषण हादसे से दहला यूपी: खाई में गिरी बस, मची अफरातफरी
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। कोहरे के चलते थाना फतेहाबाद के गाँव सिकरारा के टोल प्लाजा पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ जा रही वोल्वो बस खाई में गिर गई।
जानकारी के अनुसार बस में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की हुई मौत 20 लोग घायल हो गए हैं। बस को क्रेन द्वारा निकालने का प्रयास किया जा रहा हैथानाध्यक्ष डौकी एंव क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंच चुकी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, और बचाव कार्य जारी है। आगरा से लखनऊ जाने वाला रूट डायवर्ट कर दिया गया हैइसके पहले हादसे में गई थी 20 लोगों की जान
बता दें कि इससे पहले कन्नौज में जीटी रोड हाईवे पर बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर होने के बाद बस में भयानक आग लग गई थी, इस हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी।बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी
दोनों वाहनों में लगी भीषण आग की वजह से कई लोगों की जिंदगियां जलकर खाक हो गईं। वहीं अभी मरने वालों की संख्या का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है और न ही सभी की पहचान हो पाई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बेवर की तरफ जा रही बस का टायर घिलोई गांव के पास फट गया था। जिस वजह से बस बेकाबू हो ट्रक से टकरा गई। बस व ट्रक में हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know