सुअरों ने उजाड़ी फसल, किसान परेशान
व्यूरो चीफ जालौन
सौरभ त्यागी की रिपोर्ट।।*
कोंच तहसील नगर के मालवीय नगर के निकटवर्ती क्षेत्र में सुअरों का आतंक बढ़ गया है। सुअरों ने खरीफ की फसल को चौपट कर दिया है। बड़ी मेहनत से तैयार की गई खेती को इस तरह से बर्बाद होता देख किसान परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से अविलंब सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
किसान ने बताया कि सुअरों ने इलाके में जबरदस्त आतंक मचा रखा है। झुंड में आ रहे सुअर खेतों को खोद रहे हैं। दिन हो या रात अंधेरा होते ही सुअरों का झुंड खेतों में पहुंच जा रहा है। सुअरों ने खेतों में तैयार धान, आदि की पचास फीसदी से अधिक फसल बर्बाद कर दी है। इसके अलावा साग-सब्जी को भी सुअर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश लोग जीवनयापन खेतीबाड़ी करके ही चलता है। सुअरों के आतंक से किसान परेशान हो गए हैं। किसानों का कहना है कि उनकी आंखों के सामने सुअर फसल को नष्ट कर रहे हैं, मगर वह कुछ भी कर पाने में असमर्थ हैं। सुअरों के भय से महिलाओं का चारे के लिए खेतों पर जाना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों ने अविलंब जंगली जानवरों से निजात नहीं दिलाने के लिए प्रशासन से मांग की हैं
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know