शहीद जवानों की पत्नियों को मुख्यमंत्री योगी ने दी नौकरी
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शहीद सैनिकों के आश्रितों को शनिवार को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। सभी को समूह सी तथा डी में नियुक्ति दी गई है ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 11 शहीद सैनिकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्रदिये । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर सैनिक और उनके आश्रितों के प्रति बेहद संवेदनशील है। यह सभी हमारे परिवार के अहम अंग हैं।
उन्होंने कहा कि मार्च 2017 से पहले प्रदेश में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। भाजपा सरकार ने शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के शहीद दलवीर सिंह की पत्नी पिंकी और बागपत के शहीद चन्द्रभान की पत्नी पंकज समेत 11 शहीद की पत्नियों को नौकरी दी है । इस अवसर पर राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान भी मौजूद थे ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know