Train cancelled : तूफान एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें आज से नहीं चलेंगी, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक -आदित्य शर्मा दिबियापुर औरैया
कानुपर सेंट्रल से सफर करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें। कोहरे की वजह से दिल्ली-हावड़ा, लखनऊ और आगरा रूट पर चलने वाली 22 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में 16 दिसंबर से 2 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 20 के फेरे कम किए गए। इससे पहले गोविंदपुरी यार्ड में इंटरलॉकिंग की वजह से 12 जनवरी तक लगभग 100 ट्रेनें रद चल रही हैं। ऐसे में रेलवे इंक्वायरी पर ट्रेनों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पहले से रिजर्वेशन करा चुके हैं तो नियमानुसार टिकट लौटा लें वरना पैसा जा सकता है।
इस बार शताब्दी और गोमती बंद नहीं
रेलवे प्रशासन ने इस बार कोहरे में न तो कानपुर शताब्दी और न ही स्वर्ण शताब्दी के फेरे कम किए हैं। इसके अलावा लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस भी चलती रहेगी। पिछले कई सालों से गोमती एक्सप्रेस निरस्त कर दी जाती थी। कानपुर शताब्दी के फेरे कम होते थे।
13007 हावड़ा-श्री गंगानगर से तूफान एक्सप्रेस 16 से 31 जनवरी के बीच
- 13008 श्रीगंगानगर- हावड़ा से तूफान एक्सप्रेस 18 दिसंबर से 2 फरवरी तक
- 11106 झांसी-कोलकाता प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस, साप्ताहिक - 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 11105 कोलकाता- झांसी स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 2 जनवरी 2020 तक
-12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 22441 चित्रकूट धाम–कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 22442 कानपुर-चित्रकूट धाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 31 जनवरी तक
-13345/23345 वाराणसी-सिंगरौली/शक्तिनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 13346/23346 सिंगरौली/शक्तिनगर- वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 12873 हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 30 जनवरी तक
-12874 आनंद विहार- हटिया झारखंड एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 22857 संतरागाची-आनंद विहार एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 27 जनवरी तक
- 22858 आनंद विहार- संतरागाची सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 28 जनवरी तक
- 14221 फ़ैज़ाबाद-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 14222 कानपुर अनवरगंज-फैजाबाद एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 14218 चंडीगढ़-प्रयाग घाट ऊंचाहार एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 14217 प्रयागघाट- चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 2 फरवरी तक
- 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 16. दिसंबर से 31 जनवरी तक
- 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 1 फरवरी तक

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know