उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटरनेट पर पोर्न साइट्स और अन्य अनुचित सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग केंद्र सरकार से की है। इसको लेकर उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ समय से देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म एवं तत्पश्चात जघन्य तरीके से हत्या की घटनाओं ने पूरे देश के जनमानस को उद्धेलित कर दिया है। इस तरह की घटनाएं प्राय: सभी राज्यों में हो रही हैं। यह अत्यंत दुख एवं चिंता का विषय है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि इंटरनेट पर लोगों की असीमित पहुंच के कारण बड़ी संख्या में बच्चे एवं युवा अश्लील, हिंसक एवं अनुचित सामग्री देख रहे हैं। इसके प्रभाव के कारण भी कुछ मामलों में ऐसी घटनाएं घटित होती हैं। कई मामलों में दुष्कर्म की घटनाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया यथा - व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर प्रसारित कर दिए जा रहे हैं। विशेष रूप से बच्चों एवं कम उम्र के कुछ युवाओं के मस्तिष्क को इस तरह की सामग्री गंभीर रूप से प्रभावित करती है।
महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know