उन्नाव रेप केस: कोर्ट का फैसला सुनते ही रोने लगा कुलदीप सिंह सेंगर, सह-आरोपी हुई बेहोश
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
दिल्ली की एक अदालत द्वारा सोमवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के फौरन बाद भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अदालत में ही रोने लगा। वह अपनी बहन के बगल में रोता दिखाई दिया। वहीं, जब न्यायाधीश ने फैसला सुनाना शुरू किया तो सह-आरोपी शशि सिंह बेहोश हो गई।
अदालत ने मुख्य आरोपी सेंगर को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी करार दिया। जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने हालांकि सह आरोपी शशि सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया। अदालत सजा पर बुधवार को दलीलें सुनेगी। पॉक्सो अधिनियम के तहत इस आरोप के लिये अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: उन्नाव केस: रेप और अपहरण के मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी करार
अदालत ने यह भी कहा कि पीड़िता द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखे जाने के बाद उसके परिवार वालों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किये गए और उनपर 'सेंगर की छाप' थी।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know